Facebook Trick: जानें कैसे देख सकते हैं फेसबुक पर लॉक्ड या प्राइवेट प्रोफाइल, ये है तरीका

अक्सर कई फेसबुक प्रोफाइल लॉक्ड या फिर प्राइवेट होती हैं। इस कारण चाहकर भी हम उनके प्रोफाइल पेज को देख नहीं पाते हैं। आज के इस डिजिटल दौर में प्राइवेसी से जुड़े कई सवाल दुनिया के सामने उभरे हैं। बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें व्यक्ति के फेसबुक प्रोफाइल फोटो या उसकी किसी अन्य तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड करके गलत इस्तेमाल किया गया। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए फेसबुक ने अपने ऐप में प्रोफाइल लॉक का फीचर एड किया। इस फीचर का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी और उसके जरूरी डाटा की सुरक्षा करना है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर हम अपने किसी दोस्त या परिचित के जब प्रोफाइल पेज को ओपन करते हैं, तो लॉक लगे होने की वजह से उसको एक्सेस नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम उस तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप फेसबुक पर लॉक्ड या प्राइवेट प्रोफाइल को देख सकते हैं। आइए जानते हैं -

अगर आप किसी व्यक्ति की लॉक्ड प्रोफाइल को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी होगी। उसके बाद ही आप उसके फेसबुक प्रोफाइल पेज को देख पाएंगे।

हालांकि ऐसी कई थर्ड पार्टी ऐप्स इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिनके जरिए आप किसी व्यक्ति के लॉक्ड प्रोफाइल फोटो को देख सकते हैं, पर ये करना गलत है। आपको कभी भी इनका सहारा नहीं लेना चाहिए। ये थर्ड पार्टी ऐप्स पैसे लेकर संबंधित व्यक्ति का लॉक्ड प्रोफाइल दिखाने का दावा तो जरूर करती हैं, पर वो असल में काम नहीं करती हैं।