काम की बात: अगर खो गया है UAN नंबर तो घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसे लगाएं पता

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 14 Oct 2021 02:02 PM IST
EPFO How to find lost UAN Number online know the method here
खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता - फोटो : pixabay

    सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले कई कर्मचारियों का पीएफ का पैसा हर महीना कटता है। प्रोविडेंट फंड के पैसे कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद काफी काम में आते हैं। अक्सर पीएफ अकाउंट जब हमारा खुलता है, तो उसके साथ हमें एक UAN नंबर भी मिलता है। इस UAN नंबर की सहायता से हम समय समय पर अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं। अमूमन जब हमारी सैलरी स्लिप आती है। उसके नीचे भी UAN नंबर का उल्लेख होता है। हालांकि कई बार सैलरी स्लिप खो जाने के बाद या किसी अन्य वजहों से हमारा UAN नंबर खो जाता है। ऐसे में हम अपने पीएफ से जुड़ी जानकारी प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में कई लोग परेशान हो जाते हैं। UAN नंबर खोने के बाद आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने खोए हुए UAN नंबर को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं?

    खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता
    खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता - फोटो : Epfo

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने खोए हुए UAN नंबर को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं

    UAN नंबर का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://epfindia.gov.in/ पर विजिट करना होगा।होम पेज पर सर्विसेज की कैटेगरी शो होगी। उस पर आपको क्लिक करना है।

    खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता
    खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता - फोटो : EPFO

    इसे करने के बाद For Employees के ऑप्शन का चयन करें। अब आपको Member UAN/Online Service (OCS/OTCP) पर क्लिक करना है।इसके बाद Know your UAN के ऑप्शन का चयन करें।इसे करने के बाद आपको अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। अपनी जानकारी फिल करने के बाद आपको कैप्चा कोड बॉक्स में डालना है।