काम की बात: SMS के अलावा भी इन तरीकों से आप चेक कर सकते हैं अपना पीएफ बैलेंस, ये रहा प्रोसेस

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 13 Oct 2021 04:14 PM IST
EPFO How to check PF balance online know the method here
How to check pf balance - फोटो : pixabay

    सरकारी या गैर सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले कई लोगों का पीएफ हर महीने कटता है। अगर आपका भी पीएफ का पैसा हर महीने कटता है तो हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं। अक्सर लोग अपने पीएफ बैलेंस के विषय में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं, पर ज्यादा जानकारी ना होने के कारण वो इस बारे में जान नहीं पाते। पीएफ बैलेंस के विषय में जानने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसे चेक करना काफी आसान है। आइए जानते हैं उन तरीकों केे बारे में जिनकी मदद से आप अपने पीएफ बैलेंस को आसानी से चेक कर सकते हैं -

    आप अपने पीएफ बैलेंस को EPFO या UMANG App पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा फोन से मिस्ड कॉल या फिर एसएमएस की सहायता के जरिए भी पीएफ बैलेंस के बारे में जाना जा सकता है।

    How to check pf balance
    How to check pf balance - फोटो : Amar Ujala

    मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे करें अपने पीएफ बैलेंस को चेक

    अगर आप मिस्ड कॉल के जरिए अपने पीएफ के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। उसके थोड़ी ही देर बाद आपके पंजीकृत नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें आपके पीएफ बैलेंस के बारे में जानकारी होगी।

    How to check pf balance
    How to check pf balance - फोटो : EPFO

    उमंग एप की मदद से ऐसे जानें अपना पीएफ बैलेंस

    सबसे पहले आपको अपने फोन में उमंग एप को डाउनलोड करना है।डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से एप पर रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करें।सबसे ऊपर आपको लेफ्ट कॉर्नर में Service Directory का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।अब आपको EPFO के ऑप्शन को सर्च करना है। उसके बाद आप View Passbook के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आप अपने UAN नंबर और OTP की मदद से पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं।