Earbuds Buying Tips: ईयरबड्स खरीदने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 12 Jan 2022 01:39 PM IST
Earbuds Buying Tips keep these things in Mind before buying an earbud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    इन दिनों ईयरबड्स की बाजार में काफी मांग दिख रही है। म्यूजिक सुनने वाले लोग हेडफोन या ईयरफोन लेने की बजाए अब ईयरबड्स के विकल्प को चुन रहे हैं। कई कंपनियों के ईयरबड्स तो लॉन्चिंग के साथ ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं मार्केट में इसे कितना पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी एक नए और बढ़िया ईयरबड्स को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो इस बात की बड़ी संभावना है कि आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। ऐसे में ईयरबड्स को खरीदते समय आपको उसके हर एक फीचर पर गौर करना चाहिए, ताकि आप मार्केट से एक अच्छी डील को उठा सकें। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका विशेष ध्यान ईयरबड्स को खरीदते वक्त रखा जाना चाहिए। आइए जानते हैं -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    बैटरी लाइफ

    ईयरबड्स को खरीदते समय आपको उसकी बैटरी लाइफ पर जरूर गौर करना चाहिए। सिंगल चार्ज के बाद आपके बड्स कितनी देर तक परफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा आपको बड्स के कैरी केस की बैटरी लाइफ पर भी ध्यान देना चाहिए।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    ईयर फ्रेंडली

    आपके ईयरबड्स ईयर फ्रेंडली होने चाहिए। अक्सर हम लुक्स और उसकी परफॉर्मेंस को देखकर ईयरबड्स तो खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें थोड़ी देर लगाने के बाद कान में काफी दर्द होने लगता है। ऐसे में आपको उन्हीं ईयरबड्स को खरीदना चाहिए जो ईयर फ्रेंडली हों और उन्हें देर तक सुनने के बाद भी कानों में दर्द महसूस ना हो।