WhatsApp: व्हाट्सएप के इस लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, ऐसे करें फिशिंग अटैक की पहचान

दुनिया भर में आज व्हाट्सएप के कई दो बिलियन से भी ज्यादा यूजर हैंं। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाले इस ऐप ने चैटिंग और मैसेजिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर कर दिया है। लेकिन इस समय व्हाट्सएप के जरिए साइबर अटैक के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में फेस्टिव सीजन के आते ही व्हाट्सएप पर फिशिंग अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, इस दौरान स्कैमर्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। आजकल एक फिशिंग लिंक व्हाट्सएप इनबॉक्स में चक्कर काट रहा है, जिसमें यूजर्स को गिफ्ट्स का लालच दिया जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा को हैक किए जा सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अटैकर व्हाट्सएप यूजर्स को सबसे पहले मैसेज के साथ एक लिंक URL में Rediroff.ru भेजते हैं. इसमें मैसेज रिवॉर्ड और महंगे गिफ्ट्स देने का वादा करता है, इसके बदले में यूजर को एक सस्पीशियस सर्वेक्षण में हिस्सा लेना पड़ता है।

इस सर्वे में पूछे गए सवालों का जवाब देने के बाद, यूजर को एक अलग वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाता है। यूजर्स को नाम, एज, एड्रेस, बैंक डिटेल और दूसरे पर्सनल डेटा सहित जरूरी जानकारी भरने के लिए कहा जाता है। इसके बाद स्कैमर्स ये डेटा कराकर डार्क वेब पर बेच देते है। ये बात साफ है आपकी इन डिटेल्स का काफी गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही साइबर क्रिमिनल यूजर के डिवाइस पर अनचाही और जोखिम भरे एप्लिकेशन भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

फिशिंग से कैसे बचें
आपको इससे सतर्क रहने की जरूरत है। आप जो कुछ भी ऑनलाइन पढ़ते हैं उस पर इतनी आसानी से यकीन न करें। सबसे पहले लिंक को वेरीफाई करें। अगर लिंक के URL में Rediroff.ru है, तो उन्हें लिंक से दूर ही रहना चाहिए और उसे डिलीट कर दें।