जानना जरूरी: कर रहे हैं ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, अकाउंट से कट जाएगा पैसा

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Tue, 16 Nov 2021 09:36 AM IST
Do not make these mistakes while transferring money online
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

    एक समय था जब किसी को भी पैसे भेजने होते थे, तो हमें बैंक जाना पड़ता था। बैंक जाओ एक स्लिप भरो और उसमें जिसे पैसे भेजने हैं, उसका बैंक खाते जैसी कई अन्य जानकारियां भरनी पड़ती थी। इसके बाद घंटों लंबी लाइन में इंतजार भी करना पड़ता था और तब जाकर कहीं पैसे ट्रांसफर हो पाते थे। इसमें भी कभी बैंक की छुट्टी, तो कभी सर्वर डाउन की परेशानियां भी आती थी। लेकिन अब समय बदल चुका है और हम डिजिटल युग में है। आजकल किसी को पैसे भेजने हों, तो मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए एक क्लिक में पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब हम किसी को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो इसमें कुछ गलतियां होने के कारण पैसे गलत खाते में जा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां
    ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

    बैंक डिटेल सही से भरें

    जब भी हम किसी को पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं, तो एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीएस जैसे माध्यमों से भेजते हैं। इनमें हमें बैंक की जानकारी बिल्कुल सही भरनी चाहिए। भरी गई जानकारी को कई बार चेक करें, क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आपके पैसे कटवा देगी और जिसे आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसे पहुंचेगे भी नहीं।

    ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां
    ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

    अकाउंट नंबर का रखें खास ध्यान

    अमूमन देखा जाता है कि लोग सबसे ज्यादा गलती बैंक खाता संख्या भरने में कर देते हैं। मतलब एक नंबर भी इधर से उधर हुआ और पूरा बैंक खाता गलत हो गया। ऐसे में गलत भरा गया खाता जिसका होगा, पैसे उसे ट्रांसफर हो सकते हैं और आपको फिर बैंक के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

    और पढ़ें...