काम की बात: QR कोड से पेमेंट करने वाले हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें विशेष ध्यान नहीं तो बैंक बैलेंस हो जाएगा खाली

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 03 Nov 2021 11:00 AM IST
Digital Payment online payment Be careful to make payments with QR code keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

    डिजिटल पेमेंट ने एक तरफ जहां हमारे काम को आसान किया है। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिली है। इन दिनों बड़े पैमाने पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। आज हम में से अधिकतर लोग डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल भुगतान के लिए करते हैं। डिजिटल पेमेंट को और भी आसान बनाने के लिए QR कोड का सहारा लेकर पेमेंट किया जाता है। अगर आप भी QR कोड की सहायता से पेमेंट करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते तो ज्यादा संभावना है कि आप भी साइबर ठगों का शिकार बन सकते हैं। ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिनमें QR कोड के जरिए कई तरह की साइबर ठगी की गई है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ विशेष बातों का बताने वाले हैं, जिनका ध्यान QR कोड के जरिए पेमेंट करते वक्त रखना चाहिए।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पैसों को भेजते वक्त ही QR कोड का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसों को रिसीव करने के लिए QR कोड को स्कैन करने के लिए कह रहा है, तो ऐसे में सावधान हो जाइए। आपको साइबर ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    पैसों को रिसीव करने के लिए कभी भी QR कोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं होती है। अक्सर साइबर ठग लोगों को लुभावने ऑफर देकर उनके साथ ठगी करते हैं। साइबर ठगों द्वारा आपके फोन पर एक लिंक भेजी जाती है, जिसमें कहा जाता है कि आप एक बड़ी राशि जीत चुके हैं। लालच में आकर कई लोग उस लिंक पर क्लिक करके अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं, जिसके चलते उनका पूरा बैंक बैलेंस खाली हो जाता है।