काम की बात: पुराना मोबाइल खरीदने पर फंसने के होते हैं काफी चांस, इस वेबसाइट से चेक करें कहीं चोरी का तो नहीं है फोन

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 31 Oct 2021 10:13 AM IST
Delhi police Zipnet stolen mobile before purchasing second hand mobile you should have to check about it on Delhi police website Zipnet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    21वीं सदी में जहां आज दुनिया कई मोर्चों पर एक बड़ी सफलता पा रही है। वहीं उसी के समानांतर विश्व भर में चोरी, जालसाजी और साइबर अटैक से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिली है। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पर लोगों को चोरी का फोन बड़े ही सस्ते दामों पर बेच दिया जाता है। ऐसे में कई मासूम लोग लालच में आकर इन फोन्स को खरीद लेते हैं। वहीं जब पुलिस द्वारा इन गुम हुए फोन्स की जांच की जाती है, तो मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति पर मिलता है, जो उसे चोरी नहीं किया होता। ऐसी स्थिति में फंसने पर व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें हर एक मोर्चे पर सजग रहने की जरूरत है। पुराने फोन को लेते वक्त हमें कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको दिल्ली पुलिस की एक ऐसी ही खास वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके द्वारा खरीदा गया सेकेंड हैंड मोबाइल चोरी का है या नहीं?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    हाल ही में कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने इस वेबसाइट का जिक्र एक ट्विटर पोस्ट को शेयर करते हुए किया था। अगर आप अपने सेकेंड हैंड फोन के विषय में पता करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर विजिट करके मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद आप आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि वो फोन चोरी का है या नहीं। दिल्ली पुलिस की इस खास वेबसाइट का नाम जिपनेट है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    फोन की प्रमाणिकता का पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर के IMEI नंबर के बारे में जानना होगा।आप मोबाइल के नंबर पैड पर *#06# डायल करके उसके IMEI नंबर के बारे में पता कर सकते हैं।IMEI नंबर को पता करने के बाद आपको https://zipnet.delhipolice.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करना है।