Cyber Fraud: फोन पर बात करते वक्त कॉल मर्ज करना पड़ सकता है भारी, फ्रॉड से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Fri, 14 Jan 2022 11:52 AM IST
Cyber Fraud you could get in trouble by merging calls during talking on phone know how to avoid online fraud
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    आधुनिकता के इस दौर में जहां हमारा काम और आसान हो गया है, वहीं इसकी मदद से समाज में कई अराजक तत्व इसका गलत इस्तेमाल करके मासूम लोगों के साथ ठगी करते हैं। बीते वर्षों में साइबर फ्रॉड के मामलों में इजाफा देखा गया है। साथ ही कोरोना काल में भी साइबर ठगों ने धोखाधड़ी को अंजाम देने के कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान भी मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे बचने के लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन मामलों को ध्यान में रखते हुए भारत के गृह मंत्रालय ने लोगों को चेतावनी दी है। वहीं साइबर दोस्त ने लोगों को ओटीपी फ्रॉड को लेकर भी चेतावनी जारी की है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा है कि ओटीपी को कॉल के जरिए भी चुराया जा सकता है। इसलिए आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही कई बाते हैं जिनको ध्यान में रखना आपके लिए सुरक्षित साबित हो सकता है।

    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    दरअसल, साइबर दोस्त गृह मंत्रालय का एक ट्विटर हैंडल है। ये साइबर सिक्योरिटी पर जानकारी शेयर कर लोगों के इस तरह के फ्रॉड से बचाने के लिए जागरुक करता है। साइबर दोस्त ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, फोन पर कभी भी किसी अनजान से बात करते हुए किसी और कॉल को भूलकर भी मर्ज न करें। कॉल मर्ज होते ही साइबर ठग ओटीपी पता लगाकर आपका अकाउंट हैक कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने फ्रॉड का शिकार होने पर शिकायत cybercrime.gov.in पर दर्ज करने को कहा है।

    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले इतने बढ़ गए हैं कि इससे बचने के लिए लगातार बैंक व सरकार की तरफ से हिदायतें दी जा रही हैं। इसके बाद भी ये जालसाज नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। लेकिन अगर आप इसको लेकर थोड़े सावधान हो जाएं तो आप इससे बच सकते हैं।