Cyber Fraud Tips: ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, सुरक्षित रहेगा आपका बैंक खाता

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Mon, 13 Dec 2021 04:47 PM IST
Cyber Fraud Tips follow these tips to avoid online banking cyber fraud
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    दुनियाभर में ऑनलाइन बैंकिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। भारत में भी कोरोना महामारी और लाॅकडाउन के बाद जिस सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है वो ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ही है। पिछले दो साल में यूपीआई पेमेंट, कार्ड पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग के जरिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने वित्तीय लेनदेन को पूरा किया है। हर दिन करोड़ों लोग डिजिटल तरीके से लेन-देन करते हैं। बाहर की भीड़भाड़ से बचने और अपना समय बचाने के लिए ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही काम निपटा लेते हैं। एक तरफ जहां डिजिटलाइजेशन की वजह से लोगों जिंदगी काफी आसान बन गई है, वहीं फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर साल हजारों लोग इस तरह के फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को रोकने के लिए सरकार भी कई सख्त कदम उठा रही है, लेकिन साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लेकिन कुछ तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं।चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में...

    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    कभी न करें पब्लिक वाईफाई और पब्लिक कंप्यूटर से लेन-देन

    मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत कई जगहों पर आजकल फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने लगी है। ऐसे में अक्सर लोग अपना इंटरनेट बचाने के चक्कर में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी पब्लिक वाईफाई के जरिए ही करना चाहते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कुछ फ्रॉड भी हो सकते हैं। इस स्थिति में अगर आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं, तो आपकी बैंक से जुड़ी निजी जानकारी उनके पास चली जाती है। इसके अलावा ऑनलाइन बैंकिंग के लिए कभी भी पब्लिक कंप्यूटर का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से आपकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    गलती से भी शेयर न करें ओटीपी

    ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त कन्फर्म करने के लिए यूजर के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आता है। ओटीपी डालने के बाद ही आप पेमेंट कर सकते हैं। ज्यादातर लोग फोन और मैसेज के जरिए अपना ओटीपी नंबर शेयर कर देते हैं। लेकिन गलती से भी ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।