Whatsapp Scam: जरा सी लापरवाही व्हाट्सएप यूजर्स पर पड़ेगी भारी, मिनटों में खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानिए बचने का नया तरीका

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Tue, 18 Jan 2022 05:07 PM IST
cyber crime safety tips criminals doing fraud by sim swaping know how to be safe
अब व्हाट्सएप के जरिए हो रहा स्कैम - फोटो : Pixabay

    टेक्नोलॉजी बढ़ने से एक तरफ जहां लोगों को काफी सहूलियत मिली है, वहीं ठगी के मामले भी तेजी बढ़ रहे हैं। अब रोजमर्रा से जुड़े ज्यादातर काम आनलाइन होने लगे हैं। डिजिटल लेन-देन को भी काफी बढ़ावा मिला है, इसलिए लोग अपने साथ कम कैश रखने लगे हैं। जेब में कम पैसे होने से जेबकतरों की लूट से तो लोग बच जा रहे हैं, लेकिन ठगों ने भी अब लूट का तरीका बदल दिया है। जालसाज अब एक जगह बैठे-बैठे देश के किसी भी कोने से लोगों के ठगने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। व्हाट्सएप के ज्यादा इस्तेमाल को देखते हुए ठग अब इस ऐप को यूज करने वाले लोगों को शिकार बना रहे हैं। जालसाजों ने ठगी का अब नया तरीका सिम स्वैपिंग के जरिए निकाला है। इसके जरिए जालसाज आसानी से आपके बैंक खाते से सारे पैसे उड़ा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है सिम स्वैपिंग फ्रॉड और कैसे इसके जरिए ठग आपके बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे हैं...

    अब व्हाट्सएप के जरिए हो रहा स्कैम
    अब व्हाट्सएप के जरिए हो रहा स्कैम - फोटो : Pixabay

    क्या है सिम स्वैपिंग?

    सिम स्वैपिंग के लिए साइबर क्रिमिनल्स पहले आपके व्हाट्सएप नंबर का क्लोन तैयार करते हैं। इसके बाद किसी तरह से आपकी बेसिक जानकारी इकठ्ठा करते हैं और फिर आपके नंबर की दूसरी सिम जारी करा लेते हैं। इसके बाद नया सिम लेते ही आपके बैंक खाते, आपके व्हाट्सएप और अन्य अकाउंट की जानकारी ठगों के पास चली जाती है।

    अब व्हाट्सएप के जरिए हो रहा स्कैम
    अब व्हाट्सएप के जरिए हो रहा स्कैम - फोटो : istock

    इन जालसाजों को जैसे ही आपके नंबर का एक्सेस मिलता है वो अपना काम शुरू कर देते हैं। ठग सीधे आपके बैंक अकाउंट को ऑपरेट करके पैसे निकालने की कोशिश करते हैं, क्योंकि उनके पास आपका नंबर होता है और सारे मैसेज आपके पास ही आते हैं। ऐसे में आपके खाते से जालसाज पैसे निकाल लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता।

    और पढ़ें...