आपका चालान कटा है या नहीं? ये रहा जानने से लेकर घर बैठे पेमेंट करने तक का आसान तरीका

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sat, 16 Oct 2021 05:00 PM IST
challan official website how to check my challan challan status
चालान चेक करने का तरीका - फोटो : istock

    एक जगह से दूसरी जगहों पर जाने के लिए हम वाहन का उपयोग करते हैं। कई लोग सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें एक टिकट लेकर लोग एक जगह से दूसरी जगह तक का सफर करते हैं। जैसे- मेट्रो, बस, टैक्सी आदि। वहीं, कुछ लोग अपने निजी वाहन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें कार और बाइक शामिल हैं। कोई अपने दफ्तर जाता है, तो कोई कहीं अन्य जगहों पर अपने निजी वाहन से जाता है। निजी वाहन से जाने का ये फायदा होता है कि बस पकड़ने बस स्टैंड या मेट्रो के लिए मेट्रो स्टेशन नहीं जाना पड़ता है आदि। लेकिन अमूमन आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि उनका चालान कट गया है? यही नही, कई लोगों का तो चालान तक कट जाता है, लेकिन उन्हें इस बारे में पता ही नहीं चल पाता है। ऐसा इसलिए भी होता है कि आजकल रेड लाइट पर कैमरों से भी चालान कट रहा है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका चालान कटा है या नहीं? तो इसका एक बेहद आसान तरीका है, जिससे आप मिनटों में इस बारे में जान सकते हैं और साथ ही घर बैठे ही पेमेंट भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

    चालान चेक करने का तरीका
    चालान चेक करने का तरीका - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

    ये रहा आसान तरीका:-

    स्टेप 1:

    सबसे पहले आपको ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है।

    चालान चेक करने का तरीका
    चालान चेक करने का तरीका - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

    स्टेप 2:

    इसके बाद आपको सामने कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी। जैसे- गाड़ी संख्या, डीएल नंबर, चेसिस नंबर आदि। आपको इन सभी को यहां भरना है।

    और पढ़ें...