जापान के इस बौद्ध मंदिर में रोबोट है पुजारी, तैयार करने में 7 करोड़ रुपये का आया है खर्च

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 16 Aug 2019 04:22 PM IST
Buddhist temple in Japan puts faith in robot priest
robot priest - फोटो : thedailystar

    अभी तक आप रोबोट को किसी कंपनी में काम करते ही देखा होगा लेकिन जापान के एक 400 साल पुराने मंदिर में रोबोट पुजारी है। रोबोट पुजारी के साथ वहां के लोग बौद्ध धर्म में दिलचस्पी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कुछ आलोचकों ने इसकी तुलना फ्रेंकस्टीन के राक्षस से की है।

    robot priest
    robot priest - फोटो : thedailystar

    एंड्रॉयड कैन्नन आधारित यह पुजारी रोबोट क्योटो में कोडाईजी मंदिर में उपदेश भी देता है। इस पुजारी के साथ रहने वाले लोगों का कहना है कि यह रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ मिलकर कमाल कर सकता है।

    robot priest
    robot priest - फोटो : straitstime

    मंदिर के एक अन्य पुजारी ने टेन्शो गोटो ने कहा कि यह रोबोट कभी मरेगा नहीं और यह समय के साथ खुद को अपडेट करेगा। यही एक रोबोट की खूबसूरती है। यह आजीवन ज्ञान को स्टोर कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस बौध धर्म में एक बदलाव माना जाएगा।