BSNL Recharge Plans: 150 रुपये से कम के इन रिचार्ज प्लान्स में मिल रहे हैं ढेरों बेनिफिट, डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का उठा सकेंगे मजा

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 19 Jan 2022 06:33 PM IST
BSNL Recharge plans you will get unlimited calling and internet benefit with this recharge plan
BSNL - फोटो : BSNL

    इन दिनों सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान्स की काफी चर्चा हो रही है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों की अपेक्षा बीएसएनएल अपने ग्राहकों को ज्यादा सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीएसएनएल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के ऐसे दो खास प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको रिचार्ज कराने पर आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो ये प्लान आपके लिए ही हैं। कम कीमत के इन प्लान्स में आपको महीने भर की वैलिडिटी के साथ इंटरनेट का मजा भी मिलेगा। बीएसएनएल के ये रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक बेहतर विकल्प हैं। भारत में बड़े पैमाने पर बीएसएनएल ग्राहक इन प्लान्स को अपने मोबाइल फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    147 रुपये का रिचार्ज प्लान

    बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 147 रुपये है। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दोनों का बेनिफिट मिलेगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इस प्लान को रिचार्ज कराने पर कुल 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इंटरनेट उपयोग के लिए प्लान में आपको 10GB डाटा मिलेगा। वहीं इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।