BSNL Low Cost Data Plans: ये हैं बीएसएनएल के 20 रुपये से कम कीमत वाले 3 शानदार रिचार्ज प्लान्स, मिलेगा 2GB तक डाटा

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 15 Jan 2022 01:12 PM IST
BSNL Data Plans Below 20 Rupees: BSNL 3 Best Data Voucher Recharge Plans Priced Below Rs 20 Know Details in Hindi
बीएसएनएल डाटा वाउचर

    इंटरनेट ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। एजुकेशन, बिजनेस से लेकर कामकाज तक सभी जगह इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है। दुनिया भर में बड़ी मात्रा में इसकी खपत की जा रही है। साल 2016 के बाद से भारत में इंटरनेट की खपत में कई गुना इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में इंटरनेट का एक बड़ा बाजार भारत में उभरा है। इसी को देखते हुए कई टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खास रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। हालांकि, टेलीकॉम सेवाओं का आनंद लेने वाले ग्राहकों के साथ आम समस्या ये देखने को मिलती है कि उनका डेली डाटा लिमिट बहुत जल्दी ओवर हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको बीएसएनएल के उन शानदार डाटा वाउचर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद रिचार्ज करवा सकते हैं। इससे आपको इंटरनेट की कमी नहीं होगी।

    बीएसएनएल डाटा वाउचर
    बीएसएनएल डाटा वाउचर - फोटो : Pixabay

    बीएसएनएल का 13 रुपये का रिचार्ज प्लान

    बीएसएनएल के इस खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत मात्र 13 रुपये है। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको कुल 2GB इंटरनेट डाटा मिलेगा। इसकी वैधता महज 1 दिन की है।

    बीएसएनएल डाटा वाउचर
    बीएसएनएल डाटा वाउचर - फोटो : iStock

    बीएसएनएल का 16 रुपये का रिचार्ज प्लान

    इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान को कराने पर आपको इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 1 दिन की है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 16 रुपये है। इस डाटा वाउचर के साथ आप प्लान का एक्सटेंशन नहीं कर सकते हैं।