इस दिन से शुरू होगी ये बंपर सेल, टीवी, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक, सब पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Thu, 13 Jan 2022 05:43 PM IST
Amazon Great Republic Day Sale 2022 start from 17 january 2022 check deals
अमेजन इंडिया की ग्रेट रिपब्लिक डेज सेल - फोटो : Amazon site

    अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, टीवी, लैपटॉप या मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अमेजन इंडिया की ग्रेट रिपब्लिक डेज सेल का आगाज होने वाला है। कंपनी ने इसकी घोषणा भी कर दी है। अमेजन रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत 17 जनवरी से होगी और ये चार दिन यानी 20 जनवरी तक चलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि हर बार की तरह इस बार भी प्राइम मेंबर्स के लिए ये सेल एक दिन पहले शुरू हो जाएगी। यानी प्राइम मेंबर्स 16 जनवरी को रात 12 बजे से ही इसका लुफ्त उठा सकेंगे। सिर्फ यही नहीं, ग्राहक इस सेल में 40 प्रतिशत की छूट पर मोबाइल और एसेसरीज को खरीद पाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट टीवी को 60 फीसदी छूट पर खरीद पाएंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और एसेससरीज पर 70% डिस्काउंट और फैशन पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से कैटेगरी पर कितने प्रतिशत की छूट आपको मिलेगी...

    अमेजन इंडिया की ग्रेट रिपब्लिक डेज सेल
    अमेजन इंडिया की ग्रेट रिपब्लिक डेज सेल - फोटो : Amazon

    17 जनवरी से शुरू होने वाली इस सेल में Redmi, OnePlus, Sony, Samsung और Xiaomi जैसे कंपनियों के TV मॉडल्स पर ग्राहकों को 60 प्रतिशत तक की छूट का फायदा मिलेगा । इसके अलावा Intel, HP, Boat, Lenovo, Asus, Dell, Samsung, LG और Sony जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज पर आप 70 प्रतिशत तक छूट का फायदा उठा सकेंगे।

    अमेजन इंडिया की ग्रेट रिपब्लिक डेज सेल
    अमेजन इंडिया की ग्रेट रिपब्लिक डेज सेल - फोटो : amarujala

    ग्रेट रिपब्लिक डेज सेल में आपको Apple, iQoo, OnePlus, Samsung, Tecno और Xiaomi जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट देखने को मिलेगा।