एयरटेल का बेस्ट रिचार्ज प्लान: 84 दिनों की वैलिडिटी और कीमत 400 से भी कम, जानिए इस खास प्लान के बारे में

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 18 Nov 2021 12:49 PM IST
Airtel best recharge plan airtel recharge plan list airtel 84 days plan airtel mobile recharge plans know all details about this
airtel best recharge plan - फोटो : Pixabay

    अगर आप एयरटेल के यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको एयरटेल के सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी जेब के लिए भी किफायती है और इसकी वैलिडिटी 28 नहीं, 56 नहीं पूरे के पूरे 84 दिनों की है। ज्यादा वैलिडिटी के साथ ये प्लान आपको ढेर सारी सुविधाएं भी देता है। वैसे अगर देखा जाए तो एयरटेल के 84 दिनों के प्लान के लिए आपको 400 या इससे ज्यादा रुपये खर्च करने होते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एयरटेल के उस खास प्लान के बारे में, जो कम कीमत में ज्यादा फायदा दे रहा है। एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए मात्र 379 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ जबरदस्त प्लान लाया है। ये प्लान 400 रुपये से भी कम का है। इस कारण अगले 3 महीनों तक आपको मोबाइल रिचार्ज करवाने की झंझट से भी आजादी मिल जाएगी। आइए जानते हैं इसके बेनिफिट्स के बारे में -

    airtel best recharge plan
    airtel best recharge plan - फोटो : iStock

    प्लान में क्या हैं बेनिफिट्स

    इस प्लान को लेने के बाद आप 84 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कर सकते हैं। एयरटेल अपने इस प्लान में 6GB डेटा, 900 फ्री SMS के साथ Wynk Music और Free Hello Tunes भी दे रहा है।

    airtel best recharge plan
    airtel best recharge plan - फोटो : iStock

    ग्राहक यदि इस 379 वाले प्रीपेड प्लान को लेते हैं तो उन्हें एक और जबरदस्त बेनिफिट मिलेगा। इसमें उन्हें Fastag खरीदने पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।