Aircel का धमाकेदार ऑफर, 14 रुपये में करें अनलिमिटेड कॉल

रिलायंस जियो के बाद टेलिकॉम कंपनियों में सस्ते ऑफर्स को लेकर होड़ मची है। सभी कंपनियां एक से एक प्लान लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में एयरसेल ने 14 और 249 रुपये के दो जबरदस्त प्लान लॉन्च किए हैं।

14 रुपये का प्लान
इस प्लान में यूजर्स को एक दिन के लिए अनलिमिटेड फ्री लोकल कॉल्स मिलेगी। इसका फायदा यूजर किसी भी नेटवर्कक पर ले पाएगा।

249 रुपये का प्लान
इसमें भी यूजर को अनलिमिटेड फ्री कॉल्स मिलेंगी। साथ ही कंपनी अनलिमिटेड 2G डाटा भी देगी। अगर आपके पास 4G है तो डेढ़ जीबी डाटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।