काम की बात: प्रदूषित तो नहीं है आपके घर की हवा? इन उपकरणों की मदद से करें चेक

हमारा विकास हमें एक विनाश के दौर में लेकर जा रहा है। दुनिया भर में कई देशों के अंदर इंडस्ट्रीज बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन कर रही हैं, जिसके चलते पृथ्वी गर्म हो रही है। पृथ्वी के गर्म होने का सीधा असर नॉर्थ पोल और साउथ पोल पर जमा बर्फों पर पड़ा रहा है। आज बड़े पैमाने पर ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वातावरण में जहरीले गैसों के आने से सांस लेना दूभर हो गया है। खासकर दिल्ली जैसे शहरों में ठंड के मौसम में बड़े पैमाने पर प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसे में इसका सीधा असर आपके और हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। बीते सालों में कई लोगों की प्रदूषण के चलते मौत हुई है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी डिवाइस के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर के भीतर मौजूद हवा की क्वालिटी को चेक कर सकते हैं। इन डिवाइस से आपको पता चल जाएगा कि आपके घर के भीतर की हवा कितनी खतरनाक है। आइए जानते हैं -

अपने घर में मौजूद हवा की क्वालिटी को जांचने के लिए आपके पास सबसे बढ़िया विकल्प एयर प्यूरीफायर का है। इस डिवाइस की मदद से आप आसानी से अपने घर की हवा की क्वालिटी को चेक कर सकते हैं। वहीं इस डिवाइस के जरिए आप अपने घर के भीतर की हवा को प्यूरीफाई भी कर सकते हैं।

बाजार में कई अच्छे एयर प्यूरीफायर मौजूद हैं, जहां से इसे आप खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप आर्थिक रूप से उतने सक्षम नहीं है, तो आप एयर क्वालिटी मॉनिटर भी खरीद सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने घर में मौजूद हवा की क्वालिटी को चेक कर पाएंगे।