Research: एआई करेगा डॉक्टर्स की छुट्टी? जानें स्टडी के चौंकाने वाले खुलासे, जिसने बढ़ाई चिकित्सकों की धड़कनें

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 08 May 2026 07:00 AM IST
सार

AI vs Doctors:

एआई का इस्तेमाल अब शिक्षा और सर्च से आगे बढ़कर मेडिकल सेक्टर में भी तेजी से हो रहा है। हालिया रिसर्च में दावा किया गया है कि कुछ मामलों में AI बीमारी पहचानने में डॉक्टर्स से भी बेहतर साबित हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक भविष्य में इलाज का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। जानिए इस स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे...

AI Replace Doctors? Shocking Study Reveals Why Medics Getting Anxious
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : adobe stock

    Harvard Medical School Research:

    हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक नई रिसर्च (द गार्जियन में प्रकाशित) ने सबको हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमरजेंसी केसों की पहचान करने में एआई सिस्टम की सटीकता अनुभवी डॉक्टर्स का स्कोर से ज्यादा रही। हालांकि, विशेषज्ञ इसे डॉक्टर्स का अंत नहीं, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाने वाला एक टूल मान रहे हैं, जिसे Triadic Care Model का नाम दिया गया है।

    हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे
    हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : adobe stock

    रिसर्च में क्या सामने आया?

    स्टडी में एआई सिस्टम और डॉक्टर्स को समान इमरजेंसी केस दिए गए। इनमें मरीजों के vital signs, मेडिकल डेटा और क्लिनिकल नोट्स शामिल थे। इसके बाद एआई ने करीब 67 प्रतिशत मामलों में सही या लगभग सही बीमारी पहचान ली। वहीं, डॉक्टर्स की सटीकता 50-55% के बीच रही।

    Research: एआई करेगा डॉक्टर्स की छुट्टी? जानें स्टडी के चौंकाने वाले खुलासे, जिसने बढ़ाई चिकित्सकों की धड़कनें

    इन आंकड़ों ने मेडिकल इंडस्ट्री में एआई की बढ़ती ताकत को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।

    हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे
    हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : adobe stock

    क्या डॉक्टर्स की जगह ले लेगा AI?

    रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञ Arjun Manrai का कहना है कि एआई कभी चिकित्सकों को पूरी तरह रिप्लेस नहीं कर सकता, लेकिन यह तकनीक उनके बेहतर और तेज फैसले लेने में मदद जरूर कर सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि भविष्य में AI एक सुपर-असिस्टेंट की तरह काम करेगा, जो जटिल मामलों को समझने और शुरुआती डायग्नोसिस में मदद कर सकता है।