Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कर सकते हैं स्थानीय भाषा में अपडेट, ये रहा तरीका

हमारे पास जितने भी दस्तावेज हैं, उनमें सबसे जरूरी आधार कार्ड को ही माना जाता है। ये हमारी पहचान बताने के अलावा कई अन्य जरूरी कामों में भी हमारी मदद करता है। आधार कार्ड में हमारे नाम, पत्ता, जन्मतिथि के बायोमेट्रिक जानकारी और यूआईडीएआई द्वारा जारी किया गया एक यूनिक नंबर भी होता है। आधार कार्ड में दी गई जानकारियां दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में होती है, लेकिन अगर हम कहें कि आप इन्हें स्थानीय भाषाओं में भी करवा सकते हैं? तो शायद आप सोच में पड़ जाएंगे, लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई इस बारे में पहले ही जानकारी दे चुका है कि आधार बनाने की सुविधा क्षेत्रीय भाषाओं में भी है। ये आधार कार्ड जारी करने वाले निकाय की तरफ से जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको इसके सरल प्रोसेस के बारे में बताते हैं।तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है, और यहां आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर भरना है।

स्टेप 2
अब आपको ओटीपी पर क्लिक करना है, तब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसके बाद आपको यहां मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।