Oppo का बड़ा धमाल, सिर्फ 70 रुपये में घर ले जाएं 45,990 रुपये वाला यह फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 22 Jan 2019 06:03 PM IST
Oppo R17 Pro Available With a Down Payment of Rs 70 in republic day sale
Oppo R17 Pro

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारतीय ग्राहकों को गणतंत्र दिवस का तोहफा देने का ऐलान किया है। 70वें गणतंत्र के खास मौके पर कंपनी ने एक नया ऑफर निकाला है जिसके तहत Oppo R17 Pro स्मार्टफोन को सिर्फ 70 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि ओप्पो आर17 प्रो में तीन रियर कैमरे हैं और इसमें सुपरफास्ट चार्जिंग भी है। तो आइए ओप्पो के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Oppo R17 Pro
    Oppo R17 Pro

    ओप्पो ने 70वें रिपब्लिक डे के मौके पर यह ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत Oppo R17 Pro को सिर्फ 70 रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने बजाज फानेंस के साथ साझेदारी की है।

    Oppo R17 Pro
    Oppo R17 Pro

    ओप्पो का यह ऑफर 22 जनवरी से 31 जनवरी 2019 तक रहेगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को SuperVOOC कार चार्जर भी फ्री में मिलेगा। इस ऑफर के तहत बाकि के पैसे 6 ईएमआई में हर महीने 7,653 रुपये के रूप में देने होंगे।