OnePlus 6T की पहली सेल आज, जियो देगा 5,400 रुपये का कैशबैक, जानें सभी ऑफर्स

मंगलवार को भारत में लांच हुए वनप्लस का नया फ्लैगशिप OnePlus 6T आज यानि 1 नवंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 6टी को आज रात अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री आज राज 12 बजे से शुरू हो जाएगी। अमेजन के अलावा इस फोन को वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

OnePlus 6T की कीमत और लांचिंग ऑफर्स
OnePlus 6T के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 37,999 रुपये, 8 जीबी + 128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरियंट की कीमत 41,999 रुपये और 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 45,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

वनप्लस 6टी के लांचिंग ऑफर्स की बात करें तो इसके साथ जियो 5,400 रुपये का कैशबैक देगा। यह ऑफर जियो के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए है। कैशबैक के लिए आपको वनप्लस 6टी में पहली बार 299 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद कैशबैक के रूप में आपको 150 रुपये के 36 कूपन मिलेंगे जिसे आप माय जियो ऐप में देख सकेंगे। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें ICICI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अमेजन पे से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।