आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ये हैं गीतकार शैलेन्द्र के लिखे 5 बेहतरीन नग़्मे

स्मृति शेष: ये हैं गीतकार शैलेन्द्र के लिखे 5 बेहतरीन नग़्मे
                
                                                         
                            

बॉलीवुड गीतों की फ़ेहरिश्त में जब भी उन गीतों को क्रमबद्ध किया जाएगा जो लोगों के दिल को छूकर उनकी ज़ुबान पर चढ़ गए तब उन गीतों में गीतकार शैलेन्द्र के लिखे नग़्मे शामिल ना हों ऐसा असंभव है। बॉलीवुड को बेहतरीन नग़्मे लिखकर उसे एक नई ऊंचाई देने वाले गीतकार शैलेन्द्र को याद करते हुए पेश हैं उनकी बगिया से कुछ चुने हुए फूल

फ़िल्म: अनाड़ी 
गायक: मुकेश
संगीतकार: शंकर-जयकिशन
गीतकार: शैलेंद्र सिंह
अदाकार: नूतन, राज कपूर

किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार
किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार
जीना इसी का नाम है

माना अपनी जेब से फ़कीर हैं
फिर भी यारों दिल के हम अमीर हैं
मिटे जो प्यार के लिये वो ज़िन्दगी
जले बहार के लिये वो ज़िन्दगी
किसी को हो न हो हमें तो ऐतबार
जीना इसी का नाम है


पान खाये सैंयाँ हमारो

फ़िल्म: तीसरी कसम 
गायिका: आशा भोंसले
संगीतकार: शंकर-जयकिशन
गीतकार: शैलेंद्र सिंह
अदाकार: वहीदा रहमान, राज कपूर

पान खाये सैंयाँ हमारो
साँवली सूरतिया होंठ लाल-लाल
हाय-हाय मलमल का कुरता
मलमल के कुरते पे छींट लाल-लाल
पान खाये सैंयाँ हमारो
(हमने मँगाई सुरमेदानी
ले आया ज़ालिम बनारस का ज़रदा)

अपनी ही दुनिया में खोया रहे वो
हमरे दिल की न पूछे बेदर्दा
पूछे बेदर्दा

आगे पढ़ें

पान खाये सैंयाँ हमारो

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर