बॉलीवुड गीतों की फ़ेहरिश्त में जब भी उन गीतों को क्रमबद्ध किया जाएगा जो लोगों के दिल को छूकर उनकी ज़ुबान पर चढ़ गए तब उन गीतों में गीतकार शैलेन्द्र के लिखे नग़्मे शामिल ना हों ऐसा असंभव है। बॉलीवुड को बेहतरीन नग़्मे लिखकर उसे एक नई ऊंचाई देने वाले गीतकार शैलेन्द्र को याद करते हुए पेश हैं उनकी बगिया से कुछ चुने हुए फूल
फ़िल्म: अनाड़ी
गायक: मुकेश
संगीतकार: शंकर-जयकिशन
गीतकार: शैलेंद्र सिंह
अदाकार: नूतन, राज कपूर
किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार
किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार
जीना इसी का नाम है
माना अपनी जेब से फ़कीर हैं
फिर भी यारों दिल के हम अमीर हैं
मिटे जो प्यार के लिये वो ज़िन्दगी
जले बहार के लिये वो ज़िन्दगी
किसी को हो न हो हमें तो ऐतबार
जीना इसी का नाम है
आगे पढ़ें
पान खाये सैंयाँ हमारो
कमेंट
कमेंट X