आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: मुमताज ने राजेश खन्ना के साथ इश्क को दी सुरमयी धड़कन...

प्रेम कहानी
                
                                                         
                            मुमताज का 31 जुलाई को जन्मदिन है। 1947 में जन्मीं मुमताज ने हिंदी सिने जगत में काफी समय तक राज किया। राजेश खन्ना के साथ इनकी बॉलीवुड में यादगार जोड़ी रही। सिने प्रेमियों के दिल में मुमताज की याद आज भी बरकरार है। मुमताज की फिल्मों में गीत भी एक से बढ़कर एक रहे। उनके जन्मदिन पर हम राजेश खन्ना के साथ उनकी फिल्म 'प्रेम कहानी' का एक बहुत शानदार गीत आपके समक्ष रख रहे हैं।
                                                                 
                            

किशोर: सुनो सुनाएं एक कहानी
जब आती है रुत पे जवानी
तब बनती है प्रेम कहानी...


गुजरे जमाने के दो सुपर स्टार राजेश खन्ना और मुमताज ने रुपहले पर्दे पर रोमांस के जरिए कई दिलों को धड़कन दी है। 'प्रेम कहानी' भी बॉलीवुड में उनके बेहतरीन सफर की एक सुपरहिट फिल्म रही। 1975 में रिलीज इस फिल्म के टाइटल से ही आपको पता चल जाएगा कि यह इश्क पर आधारित होगी। इसका गीत...'प्रेम कहानी में एक लड़का होता है...एक लड़की होती है' उस दौर में बहुत हिट हुआ था। गीत में बोलों की लयबद्धता, राजेश खन्ना और मुमताज के प्रेम भाव मुझे इसका मुरीद बनाते हैं। मैं इस गीत को अब तक करीब 500 बार सुन चुका हूं। आनंद बक्षी के इस गीत को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने लयबद्ध किया है। किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने इसे सुरों में पिरोया है।

गीत की शुरुआत ही राजेश खन्ना के रोमांटिक बोल और मुमताज के पैरों की थिरकन से होती है...

प्रेम कहानी में
एक लड़का होता है
एक लड़की होती है
कभी दोनो हँसते हैं, कभी दोनों रोते हैं...


गीत की शुरुआत ही राजेश खन्ना के रोमांटिक बोल और मुमताज के पैरों की थिरकन से होती है। दोनों की ऐसी हसीन जुगलबंदी बताती है कि दो लोगों का विभिन्न माध्यमों के जरिए एकाकार होना ही एक तरह से इश्क का मुकम्मल होना है। अगर ऐसा मिलन नहीं हो रहा है तो समझिए इश्क महज एक कोरी कवायद है। गीत में मुमताज का पैरों से लेकर सिर तक एक लय में राजेश खन्ना के भावों के साथ लयबद्ध होना लाजवाब है। यह एकलयता आपको गीत सुनने और उसे गौर से महसूस करने के बाद ही मिलेगी।
 
आगे पढ़ें

गीत की शुरुआत ही राजेश खन्ना के रोमांटिक बोल और मुमताज के पैरों की थिरकन से होती है...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर