आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपनी तो जैसे तैसे...डफली पर दमदार थिरकन और लावारिस एहसास 

लावारिस
                
                                                         
                            बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और प्रकाश मेहरा की जोड़ी ने कई यादगार फिल्में दीं। मुझे लगता है कि प्रकाश मेहरा अमिताभ बच्चन के लिए ही बने थे। दिग्गज निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा ने जंजीर, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, खून पसीना, शराबी सहित अन्य फिल्मों में अमिताभ को एंग्रीयंग मैन से एक दीवाने व्यक्तित्व का जो कलेवर दिया है, वह बरसों याद रहेगा। प्रकाश मेहरा की 1981 में रिलीज लावारिस फिल्म सुपरडुपर हिट थी। इस फिल्म की काफी दमदार कहानी थी। इसमें अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह सशक्त अभिनय किया। फिल्म में सारे गीत कर्णप्रिय थे और अपने जमाने में बहुत लोकप्रिय हुए। इसका एक गीत अपनी तो जैसे तैसे...मुझे खासतौर पर प्रिय है।
                                                                 
                            

फिल्म की तरह यह गीत भी शानदार है क्योंकि इसे खुद निर्माता प्रकाश मेहरा ने लिखा है। कल्याणजी आनंद जी के संगीत में सजे इस गीत का फिल्मांकन और अमिताभ की दिलकश थिरकन मुझे खासतौर पर पसंद है। आज भी शादी बारात में जब कोई मुझे नृत्य के लिए आग्रह करता है तो मेरे पांव इस गीत पर अपने आप थिरक जाते हैं। गीत फिल्म की कहानी पर पूरी तरह आधारित है। लावारिस उसको कहते हैं जिसके मां-बाप का पता नहीं होता। फिल्म में अमिताभ ने एक लावारिस युवक की भूमिका निभाई है। मां-बाप को जानने के लिए वह जीवन भर तड़पते है। 

एक कैबरे में खलनायक रंजीत और अमिताभ पर फिल्‍माए गए इस गीत के शुरुआती बोल ही दिल में अजीब सी रुहानियत भर देते हैं। किशोर कुमार ने जिस अंदाज में इस गीत को गाया है, वह लाजवाब है।  एक लावारिस के‌ लिए लिखे गए इस गीत में जोश और जज्बात दोनों कूट-कूट कर भरे हुए हैं। लावारिस होने के बाद भी अमिताभ ने फिल्म में इंसानियत की जो मिसाल पेश की है, वह दर्शाती है कि अमीरी, समाज, रिश्तों और संबंधों के बगैर भी इंसान बेहतर हो सकता है। हमेशा बेहतर होने की चाह इंसान का मूल स्वभाव है। दुनिया की चकाचौंध के बीच भले ही वह इस एहसास हो भूल जाए। लेकिन अंत में इंसानियत के एहसास के साथ ही उसे लंबा सुकून मिलता है। गीत की पहली पंक्ति इस प्रकार है- 

'हाए अपनी तो जैसे तैसे थोड़ी ऐसे या वैसे ) -2
कट जाएगी
आपका क्या होगा जनाबेआली
आपका क्या होगा
अपने आगे ना पीछे
ना कोई उपर-नीचे ) -2
रोने वाला
ना कोई रोने वाली जनाबेआली
आपका क्या होगा' 


अमिताभ इस गीत में डफली पर डांस करते हुए अमीर रंजीत से कहते हैं कि हम लावारिस हैं, हमारी कैसे भी कट जाएगी, हमें समाज की चिंता नहीं। पर जनाब आप अगर समाज के प्रति अपने दायित्व को शिद्दत से नहीं ‌निभाए तो परेशानी में फंस सकते हैं। ऐसे हालात में आपका क्या होगा? हमारे आगे पीछे कोई नहीं है। पर आप समाज के दायरे में बंधे हुए हैं। इसके बाद भी आप मनचले ही रहे, तो आपके जीवन के ‌लिए यह काफी निराशाजनक होगा। आप डर कर जिएंगे और हम बेखौफ जिएंगे। आगे पढ़ें

गीत में अमिताभ लावारिस होने का दंश व्यक्त करते हैं

9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर