आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भाषाओं की रानी

                
                                                         
                            हिन्द देश की शान है हिन्दी
                                                                 
                            
भारत मां की जान है हिन्दी
भाषाओं की रानी है
सबने सच यह जानी है।
देश की यह जन भाषा है
हर भाषा की आशा है
क्यों केवल ये राज की भाषा है
है जबकि कई कोटि की भाषा।
राष्ट्र की भाषा इसे बनाया
हमने इसका मान बढ़ाया
अंग्रेजी को गले लगाया
उसको अपने साथ बिठाया।
अब अंग्रेजी जानी है
जन-जन ने यह ठानी है
काम करेंगे हिन्दी में
बात करेंगे हिन्दी में।
सर्वजन की वाणी हिन्दी
भाषाओं की रानी हिन्दी

उत्तर से दक्षिण तक हिन्दी
पूरब से पश्चिम तक हिन्दी।
दुनिया भर में फैली हिन्दी
हिन्द देश की शान है हिन्दी
भारत माँ की आन है हिन्दी
आओ हम सब शपथ उठायें
जन-जन तक पहुँचाएँगे
हम हिन्दी अपनायेंगे ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर