आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक आस्था का पर्व...

                
                                                         
                            छठ पूजा का हुआ है आगमन,
                                                                 
                            
रिश्तों का हुआ है पदार्पण।

साफ़ हो रहे घर आंगन,
इतरा रहा है कोना कोना।
सज रहे हैं हाट बाज़ार,
कहीं बिक रहे हैं दौरा सूप,
कहीं है मिट्टी के चूल्हे,
कहीं है पूजा सामग्री।
और फलों की तो आई है बहार,
मानों, सूर्य अर्ध्य के लिए खड़े हैं तैयार ।

चार दिनों का है त्योहार,
सब दिनों की महत्ता अपरंपार।
खीर पूरी का दिव्य आस्वाद,
सुवाषित होता ‘ठेकुआ ‘ प्रसाद ,
व्रत है कठिन, पर नहीं है दुष्कर,
सब खड़े रहते तत्पर।
एक ऐसी अनुभूति,
जो करती सामाजिक एकता को सार्थक।

रंग बिरंगी रोशनी से सांवरी नदी की घाटें,
सब लोग खड़े ज़िम्मेदारियों को बांटे।
पलक पावड़े बिछाई हैं राहें,
उत्त्कंठा पूर्वक सबने फैलायी है बाहें,
‘व्रती’ के स्वागत में।
गूँज रही हैं दसों दिशाएँ,
छठी मईया के गीतों से।
भाव विभोर है सब भक्ति के रस में,
उमड़ पड़ा है जन सैलाब,
आकर्षक परिधानों में।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर