आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बेटी

                
                                                         
                            नन्हे नन्हे बोलों से जो मां को सदा लुभाती थी
                                                                 
                            
मां गुस्सा हो जाये तो फिर सीने से लग जाती थी
नन्हें नन्हें हाथों से वो मां का हाथ बंटाती थी
मां थपकी दे देकर अक्सर लोरी उसे सुनाती थी
छीन ले गये वहशी उसको कुछ तो तुम अफ़सोस करो
गुड़ियों को महफ़ूज़ करो गुड़ियों को महफ़ूज़ करो

कुछ बन जाये पढ़ लिख कर वो अरमान यही था बाबा का
कमज़ोर न रह जाये बेटी भी सपना था ये पापा का
रश्क था अपनी बेटी पर मां को और मान थी नानी नाना का
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ फरमान था आली जाना का
क़ानून बनाकर फांसी का बेटी को मज़बूत करो
गुड़ियों को महफ़ूज़ करो गुड़ियों को महफ़ूज़ करो

किन वहशी आंखो से देखा शैत्वान के पैरोकारों ने
झुलस गया मां का कोमल मन सोच के उन चित्तकारों को
साया बनकर पाला जिसको ममता से दुलाराया था
उसी देह को उसी स्नेह के शव को हाथ लगाया था
उस मां की विपदा का देखो दर्द ज़रा महसूस करो
गुड़ियों को महफ़ूज़ करो गुड़ियों को महफ़ूज़ करो


शहाबुद्दीन उद्दीन कन्नौजी
हाजी गंज,कन्नौजी(यू़०पी०)

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर