आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अजनबी

                
                                                         
                            ना सलाम का तू जवाब दे
                                                                 
                            
ना ही मुझ से तू कलाम कर
ना नज़र को फेर ना झुका नज़र
किसी अजनबी सा क़याम कर

न ठिठक के चल न झिझक ज़रा
न तड़प दिखा ना हो बेकरार
ना लबों को खोल न सुलग दिखा
न ही ज़िन्दगी मेरे नाम कर
किसी अजनबी सा,

ना ही लट से खेल न लचक ज़रा
ना दबा के छोर है दुपट्टा तेरा
न ही होश में तू दिखा मदहोश
न सुपुर्द लब को ये जाम कर
किसी अजनबी,

तेरी ग़फलतें जो ये हिक़मतें
हैं अलामतें के तुझे प्यार है
ये सदाक़तें हैं बता रहीं
इन्हीं हसरतों का क़याम कर
किसी अजनबी,

ये धुली धुली सी जो आंख है
ये भटक रहा जो मिज़ाज है
ये लरज़ता सा जो भी ख़्वाब हैं
मेरे साथ आ मेरे नाम कर
किसी अजनबी,

मुझे आस है के मेहर तेरी
हैं मेरे लिये है मेरे लिये
तेरी चाहतों का गुलाब सुर्ख
मुझे सौंप दे मुझे थाम कर
किसी अजनबी...

कभी मुन्तजिर रही राह पर
तेरी मन्ज़िलों से वो दूर थी
चली आ के अभी जा ऐ सनम
मेरी क़ाविशों को मक़ाम कर
किसी अजनबी सा मक़ाम कर

- शहाब उद्दीन शाह क़न्नौजी

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर