आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हृदय की हारिल है हिन्दी

                
                                                         
                            हृदय की हारिल है हिन्दी,
                                                                 
                            
भावो का साहिल है हिन्दी।
हिन्दी हर राही का पथ है
सपनों की मंजिल है हिन्दी।

तुलसी,सूर,मीरा के मन में,
भक्ति की माला है हिन्दी।
दिनकर,प्रसाद,निराला के,
अधरों की ज्वाला है हिन्दी।

भूषण,केशव घनानन्द के,
हृदय का श्रंगार है हिन्दी।
सुभद्रा,कृष्णा,महादेवी के,
उज्ज्वल मन का प्यार है हिन्दी।

नव पीढी की वाणी बनकर,
निजपथ पर गतिमान है हिन्दी।
भारत मां का भाल सजाती,
हम सबका अभिमान है हिन्दी।

भावों के भव सौंदर्य पटल पर,
शब्दों का विस्तार है हिन्दी।
हशमत,अशमत अहसासों का
अखिल विश्व प्रसार है हिन्दी।

कल कल बहती संस्कृति का,
गीत गजल झंनकार है हिन्दी।
प्राणों के स्पंदन से उठता,
हृदय का उद्गार है हिन्दी।

उम्मीदों का अतुल खजाना,
शक्ति का संचार है हिन्दी।
कवि कलम जहां चढती है,
उस मन्दिर का द्वार है हिन्दी।
-संतराम शर्मा'हिन्दी'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
22 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर