आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सपनों का भारत बन जा

                
                                                         
                            सुख समृद्धि के मेरे सपने, उन सपनों का भारत बन जा।
                                                                 
                            
तुझ पर न्यौछावर जो अपने, उन अपनों का भारत बन जा।।

अति विशेष कुछ नियम बना दे पालन जिनका आवश्यक हो।
हर नागरिक वचन कर्मों से राष्ट्रभक्ति का परिचायक हो।
मतदाता बनने की खातिर शपथपत्र देकर स्वीकारे।
पावन माटी का माथे पर तिलक सवेरे से ही धारे।
पहले मातृभूमि का वंदन फिर मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा।
जो न करे इसका अनुपालन उसका पुरस्कार हो कारा।
जो मेहनत के दीप जलाएं उनकी जगमग किस्मत बन जा।
तुझ पर न्यौछावर जो अपने उन अपनों का भारत बन जा।।

गुरुकुल, मकतब और मदरसे भले निजी या सरकारी हों।
शिक्षा की इन शालाओं में सम पाठ्यक्रम जारी हों।
सकल राष्ट्र के सब सूबों में पाठ्य पुस्तकें भी समान हों।
जब हिंदी का पूर्ण ज्ञान हो रोजगार के तब विधान हों।
राष्ट्रहितों को निज हित से ऊपर रखना अनिवार्य हो।
जीवन में दो वर्षों की सैनिक सेवा स्वीकार्य हो।
शिरोधार्य हो दुनियाभर में नीति नियंता समरथ बन जा।
तुझ पर न्यौछावर जो अपने उन अपनों का भारत बन जा।।

संजय नारायण


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर