आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फ़रीहा नक़वी: हम तोहफ़े में घड़ियाँ तो दे देते हैं

ghazals/ishq-shayari/ham-tohfe-men-ghadiyaan-to-de-dete-hain-fariha-naqvi-ghazals
                
                                                         
                            


हम तोहफ़े में घड़ियाँ तो दे देते हैं
इक दूजे को वक़्त नहीं दे पाते हैं

आँखें ब्लैक-एण्ड-वाइट हैं तो फिर इन में क्यूँ
रंग-बिरंगे ख़्वाब कहाँ से आते हैं

ख़्वाबों की मिट्टी से बने दो कूज़ों में
दो दरिया हैं और इकट्ठे बहते हैं

छोड़ो जाओ कौन कहाँ की शहज़ादी
शहज़ादी के हाथ में छाले होते हैं

दर्द को इस से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता
हम बे-कार हुरूफ़ उलटते रहते हैं

1 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर