आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

समय सम्पदा

                
                                                         
                            किसे ज्ञात है अंत समय कब आएगा।
                                                                 
                            
ज्ञानी कार्य समय रहते निपटायेगा ।।
समय निकालो जग को अपना करने का।
अपनों से मिलने, मिलकर बातें करने का।।
बतियाने का समय मिले तो पुस्तक पढ़ना।
पढ़ने का यदि समय मिले तो पर्वत चढ़ना।।
करना सैर महासागर की मरुथल की।
फुर्सत सैर सपाटे की यदि हो पल की।।
अपनों के बीच रहो प्रमुदित आनंदित हो।
गीत सुनो गाओ नाचो आह्लादित हो।।
इतना जो समय मिले समझो किस्मत जागी।
तुझसे ज्यादा कौन सुखी ओ बुद्धू बड़भागी!!

संजय नारायण


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर