पल भर झलक दिखा गुलशन के सब महताब खरीद लिए हैं।
बेला, चम्पा और चमेली, सभी गुलाब खरीद लिए हैं।
सिवा तुम्हारे मेरी आँखें देखें भी तो क्या देखें?
सपनों के सौदागर तुमने मेरे ख्वाब खरीद लिए हैं।
तारीफों के गहने तन पर डाँवाडोल हो गया हूँ।
मैं तो पूनम की रंगत से भरा खगोल हो गया हूँ।
अपना मोल पता करने को हाट खंगाले तब जाना,
शर्मिंदा हैं दौलतखाने मैं अनमोल हो गया हूँ।
संजय नारायण
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X