वाभन अपनी वभनाई पर
ठाकुर अपनी ठकुराई पर
बनिये अपनी बनियाई पर
शर्मा अपनी शर्माई पर
वर्मा अपनी वर्माई पर
अलगू अपनी अलगाई पर
जब तक अड़े रहेंगे
अलग थलग ही पड़े रहेंगे।
जातिवाद, बिखराववाद है
समझ न पाएंगे
अस्तित्वों के झगड़ों में
लड़कर मर जाएंगे
सब के सब निज वंशों की
प्रभुताई गाएंगे
दूजों के आचरणों की
कमियाँ गिनवाएँगे
नादानी में शक्ति देश की
क्षीण बनाएंगे
जिस दिन समय चक्र बदलेगा
ठोकर खाएंगे
सबको नीचा कहने वाले
ख़ुद को ऊँचा कहने वाले
अपनी फर्जी ऊँचाई पर
जब तक डटे रहेंगे
तब तक हिन्दू बटे रहेंगे।
संजय नारायण
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X