आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हार की जीत

                
                                                         
                            हौसला, इंसान में बहुत होता है
                                                                 
                            
अपने झूँठे, तिलिस्मी स्वाभिमान के लिए
अपने सपनों के लिए
अपने अपनों से भी लड़ जाता है
जीतने के लिए
उल्टे सीधे तिकड़म भिड़ाता है
उसकी हिम्मत, उसकी मेहनत,
उसका साहस रंग दिखाता है
वह लड़ाई में जीत तो जाता है
जीतकर अपनी ताकत पर इतराता है
पर इस तरह जीतकर भी
जिंदगी की असल
बाज़ी हार जाता है।

कभी चुनौती मिले उसे
खुद से भी लड़कर देखे
अपने गिरेबान में झाँके
बुराइयों को आँके
उनके सामने अड़कर देखे
वह इस चुनौती से
भागता नज़र आता है
न जाने किस वज़ह से घबराता है
वह अपने आपसे नहीं लड़ पाता है।
जिस दिन वह खुद का सामना
करने का साहस करेगा
जिस दिन उसे खुदा का डर लगेगा
वह दुनियाँ की किसी ताकत से नहीं डरेगा।
फिर अपनों से नहीं
वह अपने आप से लड़ेगा
जीतने के सारे जतन
सारे तिकड़म भी करेगा।
अपनों से हार के हार भी
खुशी से कबूल कर लेगा।
चुभन देने वालों को फूल देकर
अपनी किस्मत के काँटों को
सुंदर महकते फूल कर लेगा।
अपने आप से लड़ेगा टकराएगा
अपनों के साथ तो बस
प्यार के गीत गुनगुनाएगा
सिर झुकाएगा, हार भी मान जाएगा
मगर दावा है, हारकर भी जीत जाएगा।

संजय नारायण


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर