आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भरोसा है मुझे

                
                                                         
                            फुर्र हो जाएगी पूँजी असत के मद की
                                                                 
                            
पिंजड़े तुम हो न पाओगे
भरोसा है मुझे।

सूर्य से सच के छंटा जब झूठ का बादल,
ढह गया पल में तुम्हारा रेत का सम्बल,
स्वार्थ की परछाइयों से घिर चुके हो,
तुम निगाहों के शिखर से गिर चुके हो,

थाम लो बैसाखियाँ चाहें खुशामद की
अब खड़े तुम हो न पाओगे,
भरोसा है मुझे।

विष पिलाकर स्वयं अमृत पी रहे हो,
कल्पनाओं के शहर में जी रहे हो,
पंखुड़ी के आवरण की छाँव में,
शूल बनकर तुम चुभे हो पाँव में,

कामना छोड़ो गले के हार के पद की
पाँवड़े तुम हो न पाओगे
भरोसा है मुझे।

फल रहे हैं खूब गंदी सोच के धंधे,
लोभ जेबों में ठुसा तो हो गए अंधे,
गलतियों पर जी हुजूरी कर रहे हैं,
कद बढ़ा, पर यार तुमसे डर रहे हैं,

चापलूसी करे बेशक कद्र इस कद की
पर बड़े तुम हो न पाओगे
भरोसा है मुझे।

स्वयं दस थे, शून्य को करके किनारे,
पूर्ण होकर अर्ध के भी अर्ध से हारे,
पूर्णता की भूख में अब मर रहे हो,
क्यों जतन बेकार वाले कर रहे हो?

लाँघ भू निन्यानवे की सरल सरहद की
सैकड़े तुम हो न पाओगे
भरोसा है मुझे।
-संजय नारायण
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर