मुन्ना राजा मित्र दो चार, खेल खेल में हुआ तकरार
मुन्ना पहुंचे अम्मा द्वार, सुन लो अम्मा मेरी पुकार।
रामू श्यामू करे तबाह, जल्द करो कोई उपचार
अम्मा ने सहानुभूति दिखाई, उसे थोड़ी ढाढस बधाई।
कलम कॉपी किताब मंगाई, मुन्ना ऊपर प्यार लुटाई
पढ़ने की जब बारी आई, तब मुन्ना पर आफत आई।
दौड़े भागे मुन्ना राजा, आओ मित्र बजाए बाजा
मुन्ना शरारत अम्मा चतुराई,दोनों का ही गजा गजा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X