मैं रहने वाला हूं भदोही का,
एक बार में मुंबई गया था वहां किसी ने पूछा,
कहां के हो आप मुझे कहना पड़ा वाराणसी बनारस का,
एक बार दिल्ली गया वहां पर किसी ने पूछा,
कहां के रहने वाले हो आप मुझे कहना पड़ा वाराणसी बनारस का,
एक बार एक साथ जर्मनी और अमेरिका,
जाने का मौका मिला,
वहां दोनों जगह किसी ने पूछा,
कहां के हो आप,
मैंने कहा भदोही का,
तुरंत बोले अच्छा भदोही, जहां अति सुंदर कालीन बनता है भदोही, इंडिया|
-मनस्व
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X