आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गुल मिला जब भी किसी को, साथ काँटा भी मिला।

                
                                                         
                            दिल की आरज़ू के मुताबिक यहाँ कुछ भी न मिला,
                                                                 
                            
दरिया मिला समुंदर में, समुंदर केाहीं जाता न मिला।

एक चिराग़ बुझ रहा था अपने वक़्त के हिसाब से,
वक़्त का पहिया चला, इल्ज़ाम आँधी को जा मिला।

शहर अपना भी कभी भीड़ के चंगुल में था मगर,
एक शख़्स के जाने से शहर एकांत में जा मिला।

उम्र भर चलते रहे हम मंज़िल की चाह में,
रास्ता थक कर जहाँ ठहरा, वो दरिया से जा मिला।

क्या मिला, कितना मिला, इसका हिसाब न मिला,
एक मिला हमें मुक़द्दर, वो भी मुक़द्दर से जा मिला।

हर रोज़ कुछ खोते रहे हम ज़िंदगी की दौड़ में,
जब ठहरकर खुद को देखा, अपना ही पता मिला।

हर ख़ुशी की राह में कुछ दर्द रखता है ख़ुदा,
गुल मिला जब भी किसी को, साथ काँटा भी मिला।

यूँ तो जो मिला सभी को, वो हमें भी है मिला,
मिल जाता वो शख़्स भी, तो कहते हमें क्या न मिला।

'अगस्त्य' क्या गिला करें किसी से अब इस ज़िंदगी का,
जो मिला, जैसे मिला, आख़िर वही सबसे बेहतर मिला।
-राजेश शर्मा 'अगस्त्य'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर