आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इंसानियत ही धर्म है

                
                                                         
                            इंसानियत ही धर्म है
                                                                 
                            

दुनिया में जितने भी धर्म हैं,
हर एक खुद को सच्चा बताता है,
और अक्सर दूसरे धर्म को
अपने से नीचा समझ जाता है।

हर जाति दूसरी जाति को
कभी ऊँची, कभी नीची मानती है,
इंसान भी अपने अलावा
दूसरे इंसान को कमतर जानता है।

कोई उसे नीचा कहता है,
कोई पागल, कोई बेवकूफ,
अपने अहंकार की ऊँचाई में
भूल जाता है इंसानियत का रूप।

जब तक ये भेदभाव रहेगा,
मनुष्य कभी इंसान नहीं बन पाएगा,
धर्म, जाति और अहंकार के पीछे
इंसान ही इंसान से दूर होता जाएगा।

मैं उस धर्म को मानने से इनकार करती हूँ,
जिसमें इंसान से इंसान अलग हो जाए,
जहाँ दया से पहले भेदभाव आए,
और प्रेम से पहले अहंकार खड़ा हो जाए।

दया और दृष्टि रखना अनिवार्य है,
सिर्फ धर्म मानना काफी नहीं,
मानव होने के नाते मानवता रखना—
इससे बड़ा कोई धर्म नहीं।

इंसानियत ही मेरा धर्म है,
और भेदभाव से मेरा इनकार।

— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
14 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर