अच्छा इंसान
पैसा कमाना आसान है,
मगर अच्छा इंसान कमाना बहुत मुश्किल है,
दौलत तो मेहनत से मिल जाती है,
पर इंसानियत पाने में
पूरी जिंदगी लग जाती है।
अफसोस बस इतना है कि
लोग पैसों के पीछे भागते-भागते
कभी-कभी उस इंसान को खो देते हैं
जिसकी कीमत
किसी दौलत से नहीं लगाई जा सकती।
पैसा फिर कमाया जा सकता है,
मगर खोया हुआ विश्वास,
सच्चा रिश्ता
और अच्छा इंसान
हर बार वापस नहीं मिलता।
इसलिए दौलत कमाने से पहले
इतना जरूर कमाना
कि तुम्हारे जाने के बाद भी
लोग तुम्हें याद करके कहें—
“वह इंसान बहुत अच्छा था।”
— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X