आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ग़म से रिहाई दे

                
                                                         
                            ऐ ख़ुदा अब गम से मुझको तू रिहाई दे
                                                                 
                            
बोझ सी इस ज़िंदगी से अब विदाई दे

जब मोहब्बत की तू ने राहे जुदा कर दीं
रुसवा कर मुझको नहीं अब तो बुराई दे

दूर इक दूजे से हमको होना था शायद
फ़ायदा क्या कोई क्यूँ तुमको दुहाई दे

सजदे दर पे तो किये मैंने हजारों ही
दर्द मेरा क्यूँ न तुझको भी दिखाई दे

फैला है दामन मेरा तेरे ही आगे अब
मर्ज़ी तेरी तू जो चाहे वो ख़ुदाई दे

रूह से जैसे अलग ये जिस्म होता है
तू मोहब्बत में न ऐसी भी जुदाई दे

प्यार में कुर्बानियाँ कब तक मैं यूँ दूँगी
अब नहीं इस ज़िंदगी में कुछ सुझाई दे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर