अब आकर वो मिला है, जब सब कुछ हमने खो दिया,
उससे क्या छुपाएँ, अब वो सब देख लेता है आते-जाते।
कल देखा था उसे बाज़ार में, किसी ख़याल में खोया था,
वो चुपचाप खड़ा था और लोग दिख रहे थे आते-जाते।
वो घर से नहीं निकला, या शहर ही छोड़कर चला गया,
बहुत दिन हो गए, वो अब हमें दिखता नहीं आते-जाते।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X