आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"अदृश्य दीप"

                
                                                         
                            कितनी आँखों के स्वप्न लिए,
                                                                 
                            
वह चुपचाप चला करता है।
अपने भीतर के तूफ़ानों को,
मुस्कानों से ढका करता है॥

दायित्वों का बोझ लिए,
जब कंधे थकने लगते हैं।
तब भी उसके दृढ़ चरण,
कर्तव्य-पथ पर बढ़ते हैं॥

उसके हिस्से कम आते हैं,
विश्रामों के मधुर क्षण।
पर औरों की राहों में वह,
भर देता है नव स्पंदन॥

कितनी इच्छाएँ मौन हुईं,
कितने सपने सोए हैं।
पर उसके त्यागों के कारण,
कितने जीवन रोए नहीं हैं॥

वह दीपक-सा जलता रहता,
अपने ही तेल को खोकर।
पर उजियारा बाँटता जाता,
हर अँधियारे को धोकर॥

सबसे अधिक अकेला होकर,
सबका संबल बन जाता है।
जो स्वयं हेतु नहीं जीता,
वही जीवन को पाता है॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर