आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिन्दी हमारी पहचान

                
                                                         
                            हिन्दी हमारी पहचान
                                                                 
                            

हिन्दी है भारत की भाषा,
हिन्दी से भारत का मान।
रसीले मीठे शब्दों से महके,
हिन्दी और हिंदुस्तान।

हिन्दी से है प्रेम हमारा,
हिन्दी से ही है सम्मान।
देश की माटी की खुशबू,
हिन्दी ही हमारी पहचान।

आओ निश्चय मन में भरें ,
हिन्दी का गुणगान करें।
हर दिल में हिन्दी बसाएँ,
इसका हम सम्मान करें।

सरल, सुगम प्यारी हिन्दी,
हिन्दी है चेहरे की मुस्कान।
गर्व हमें अपनी भाषा पर
हिन्दी है हम सबकी शान ।
-मोहन लाल रेगर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर