आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बाबा सुख की छाया देना

                
                                                         
                            कृपा करो भोले भंडारी, जग की आर्त पुकार है।
                                                                 
                            
*बाबा सुख की छाया देना, दुखी सकल संसार है।।*

अपने सारे दर्द छिपाकर, रहे कामना एक है।
ज्योति पुंज से भर दो झोली, भाव यही बस नेक है।
प्रेम समर्पण करें साधना, बहती निर्मल धार है,
*बाबा सुख की छाया देना, दुखी सकल संसार है।।*

जीवन का हर पल यह कहता, लगे अमावस रात है।
एक दीप देहरी पर रखते, उर में भर विश्वास है।
थामें रखना हाथ हमारे, तुमसे यह दरकार है।
*बाबा सुख की छाया देना, दुखी सकल संसार है।।*

हरते हो सन्ताप सभी का, भरा प्रेम अनुराग है।
भक्ति भाव अभिषेक सुधोपम, मृदुल तरंगित राग है।
करे 'मानसी' नित्य प्रार्थना, जीवन मिला उधार है,
*बाबा सुख की छाया देना, दुखी सकल संसार है।।*

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
18 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर