आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राधा का राधे बनो, बस, बात इतनी सी!!

                
                                                         
                            तुम कब समझोगे,अरे! बात इतनी सी,
                                                                 
                            
मेरे व्याकुल मन की, जज्बात इतनी सी!

अरे!काहे डरते हो, आखिर जमाने से,
कर नहीं सकते, मुलाकात इतनी सी!

देख चंदा को, तुम याद आते हो,
हमको लगती है, हर रात इतनी सी!

दो पल में ही घूमेंगे, सदियों की गलियां,
हमको तो बस चाहिए, तेरा साथ इतनी सी!

प्रेम- पीर की माया को जानोगे तुम भी,
राधा का राधे बनो, बस, बात इतनी सी!!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
20 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर